DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान

Jehanabad News: A major accident was averted in the bus of SSB jawans going from Gaya to Darbhanga, 40 jawans were saved due to the presence of mind of the driver

जहानाबाद /सेवनन: गुरुवार को गया से दरभंगा की ओर जा रही SSB जवानों से भरी एक बस में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना सेवनन के पास हुई जब बस अचानक ओवरहीट होकर तेज़ रफ्तार में अनियंत्रित हो गई।

बस में सवार जवानों के अनुसार, अचानक इंजन से धुंआ निकलने लगा और बस तेज़ गति से झटके देने लगी। ड्राइवर ने जब पाया कि वाहन से उसका नियंत्रण हट रहा है, तो उसने घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता दिखाई। उसने मुख्य पाइप और वायरिंग काटकर बस को रोकने की कोशिश की, जो सफल रही। इस साहसिक और तेज़ निर्णय की वजह से बस में सवार लगभग 40 SSB जवान सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बस आगे 2 किलोमीटर भी और बढ़ती, तो वह सड़क से  नीचे गड्ढे में गिर सकती थी, जिससे  हादसा हो सकता था।

स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। जवानों को वैकल्पिक वाहन से गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

ड्राइवर की सतर्कता ने बचाई 40 जिंदगियाँ

प्रशंसा की बात यह है कि ड्राइवर ने कठिन परिस्थिति में भी संयम नहीं खोया और सही समय पर निर्णय लेकर एक भीषण दुर्घटना को टाल दिया।

Jehanabad News: A major accident was averted in the bus of SSB jawans going from Gaya to Darbhanga, 40 jawans were saved due to the presence of mind of the driver

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News