DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: चोरी की घटनाएं बेकाबू, ऊंटा मोड़ इलाके में  फेरीवाले के घर से लाखों की चोरी, परिवार सदमे में — पुलिस जांच में जुटी

जहानाबाद। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद के ऊंटा मोड़ इलाके के ऊंटा पूर्वी मोहल्ला का है, जहां बीती रात चोरों ने एक  फेरीवाले के घर को निशाना बनाते हुए लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये के आभूषण और 20,000 रुपये नकद की चोरी कर ली। घटना के वक्त घर में सिर्फ एक छोटी बच्ची थी जो गहरी नींद में सो रही थी।

पीड़ित राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि वह ट्रेन में फेरी करने का काम करते हैं और उसी से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के वक्त उनका परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने घर में  छत के रास्ते घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया, फिर बक्से का ताला तोड़कर नकदी और कीमती गहने चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों से संबंधित पर्चियां भी राकेश के पास मौजूद हैं।

चोरी की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वे इस पर कोई आधिकारिक बयान देंगे।

वहीं इस घटना से पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिवार के सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Jehanabad News: Theft incidents out of control, lakhs stolen from a hawker’s house in Unta Mod area, family in shock – police engaged in investigation

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News