DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नंदी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि: गौ रक्षकों एवं प्रकाश संघर्ष एन्ड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन – हरियाणा टीम ने निभाया धर्म व कर्तव्य

हरियाणा 8 मरला चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पर कल रात्रि एक अत्यंत दुखद दृश्य सामने आया जब नंदी महाराज का शव पड़ा मिला। गहन पड़ताल के बाद यह जानकारी सामने आई कि दो दिन पूर्व नंदी महाराज की ट्रेन से टकराकर मृत्यु हो गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश इतने दिनों तक कोई भी उनका अंतिम संस्कार करने नहीं आया।

जैसे ही यह दुखद समाचार “गौ रक्षक दल” एवं सेक्शन-8 भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संगठन प्रकाश संघर्ष एन्ड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन – ऑल इंडिया टीम हरियाणा को प्राप्त हुआ, संगठन के हरियाणा शाखा के जिला इंचार्ज हरीश कुमार के नेतृत्व में सभी सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले रेलवे पुलिस को सूचित किया, जिससे कानूनी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

रेलवे पुलिस प्रशासन ने भी पूरी संवेदनशीलता और सहयोग भाव से कार्य करते हुए गौ रक्षकों की सेवा भावना को सम्मान दिया। इसके बाद संगठन के सदस्यों ने आपसी सहयोग से JCB मशीन और पिकअप वाहन की व्यवस्था की और सनातन परंपरा के अनुसार नंदी महाराज को पूर्ण श्रद्धा और सम्मान के साथ माटी दी गई

इस सेवा कार्य में शामिल सभी सदस्यों की आंखें नम थीं, और वातावरण भावुक। यह केवल एक अंतिम संस्कार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और गौ भक्तों की संवेदनशीलता का परिचायक था।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि नंदी महाराज केवल एक पशु नहीं थे, बल्कि भगवान शिव के वाहन, संस्कृति और आस्था के प्रतीक थे। उनके सम्मान में किया गया यह कार्य भक्ति, करुणा और कर्तव्य का एक प्रेरणादायक संगम था।

संगठन के सीईओ प्रकाश कुमार ने “हरियाणा शाखा” के समस्त गौ रक्षक साथियों व जिला इंचार्ज हरीश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए समाज और रेलवे प्रशासन से अपील की कि –

“अगर कभी रेलवे ट्रैक या स्टेशन परिसर के आसपास कोई घायल या मृत गौ माता या अन्य बेजुबान पशु नजर आए तो तत्काल 112 नंबर पर संपर्क करें या प्रकाश संघर्ष एन्ड एंटी कंट्रोल एसोसिएशन से मदद लें।”

संगठन जल्द ही ऑल इंडिया गौ रक्षक विंग का गठन करने जा रहा है, ताकि देशभर में ऐसे कार्यों को संगठित रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

समस्त समाजसेवी साथियों ने नंदी महाराज को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और संकल्प लिया कि वे हर ऐसे बेजुबान प्राणी के अंतिम क्षणों तक उनके साथ खड़े रहेंगे।

Heartfelt tribute to Nandi Maharaj: Cow protectors and Prakash Sangharsh and Anti Control Association – Haryana team fulfilled their religion and duty

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News