DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: 36 घंटे के भीतर लूटकांड का खुलासा, एक ट्रैक्टर समेत लूट का सामान बरामद, गया का एक युवक गिरफ्तार

जहानाबाद/एरकी:दिनांक 5 जून 2025 की रात्रि को जहानाबाद जिले के एरकी क्षेत्र में हाईवे के पास स्थित मॉ इनफाटेक प्रा. लि. कंपनी के गोदाम में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने एक सुनियोजित लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस समय घटी जब कंपनी की ओर से टावर शिफ्टिंग का कार्य जारी था। बताया जाता है कि देर रात अपराधियों ने गोदाम में घुसकर वहां कार्यरत मजदूरों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांधकर गोदाम में बंद कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने गोदाम में रखे दो ट्रैक्टरों समेत कुल आठ प्रकार के बिजली से संबंधित महंगे सामानों की लूट की और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर एक लूटा गया ट्रैक्टर (माल सहित), घटना में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर, एक अपाची मोटरसाइकिल, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक फुल डाला टेम्पो तथा एक मोबाइल फोन को बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी विरू कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता- जितेन्द्र कुमार, निवासी- सरबहदा बाजार, थाना- सरबहदा, जिला- गया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले से रामपुर और चाकन्द थानों में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, लूट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। फिलहाल पुलिस गया जिले की STF टीम के सहयोग से फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आशा जताई जा रही है कि जल्द ही इस लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jehanabad News: Loot case solved within 36 hours, looted goods including a tractor recovered, a youth from Gaya arrested

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News