DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ईदगाह में अकीदतमंदों ने अदा की बकरीद की नमाज, उमड़ी सैकड़ों की भीड़

Jehanabad News: ईदगाह में अकीदतमंदों ने अदा की बकरीद की नमाज, उमड़ी सैकड़ों की भीड़
IMG_20250607_133905

जहानाबाद: शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित ईदगाह में आज सुबह बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज के लिए लोग तड़के से ही ईदगाह पहुंचने लगे थे। शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई नमाज की इमामत मौलाना ने की, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने भाग लिया।

नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, भाईचारा व तरक्की की दुआ मांगी। स्थानीय प्रशासन ने इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी, वहीं नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था की गई थी।

Digital Women Trust

बकरीद के अवसर पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से कुर्बानी दी। पूरे दिन त्योहार का उत्साह और रौनक शहर के माहौल में देखने को मिली। फिदा हुसैन मोड़ पर बच्चों के लिए झूले, खिलौने और अन्य मनोरंजन की व्यवस्था की गई थी, जहां बच्चे खुशी से झूमते नजर आए।

त्योहार के इस पावन अवसर पर छोटे-बड़े सभी लोगों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी और हर कोई एक-दूसरे से मिलकर इस पर्व को और भी खास बना रहा था।

Jehanabad News: Devotees offered Bakrid prayers at Idgah, hundreds of people gathered

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़