DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: महिला JE से छेड़छाड़, कार्रवाई पर पुलिस टीम पर हमला — महिला दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Jehanabad News: महिला JE से छेड़छाड़, कार्रवाई पर पुलिस टीम पर हमला — महिला दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी घायल
IMG_20250529_112720

जहानाबाद, बिहार राज्य में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, जब एक महिला जूनियर इंजीनियर (JE) से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो सब इंस्पेक्टर (SI) समेत कुल छह पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें एक महिला दारोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव की है, जहां लघु सिंचाई विभाग की JE पल्लवी कुमारी 24 मई को नहर परियोजना की जांच करने गई थीं। उसी दौरान गांव के अनिल सिंह का बेटा गौरी शंकर सिंह ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उनका मोबाइल भी छीन लिया। पल्लवी कुमारी ने थाने में इस संबंध में छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज कराई।

Digital Women Trust

प्राथमिकी के आधार पर जब पुलिस आरोपी को पकड़ने तुरकौल गांव पहुंची, तो आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि हमलावरों में झारखंड पुलिस का एक जवान नरेंद्र सिंह भी शामिल था, जिसने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और छापेमारी में बाधा डाली।

इस हिंसक झड़प में महिला दारोगा ब्यूटी कुमारी, सब इंस्पेक्टर बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। इसी अफरा-तफरी में मुख्य आरोपी गौरी शंकर सिंह फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने झारखंड के पुलिस जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न केवल महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राज्य में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि वे कानून के रक्षकों पर भी हमले से नहीं चूक रहे हैं।

Jehanabad News: Woman JE molested, police team attacked during action – 6 policemen including woman inspector injured

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़