जहानाबाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा शनिवार को जहानाबाद में एक अहम प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रशांत पंकज ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे उत्तर भारत में “संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार” को लेकर एक व्यापक जन-अभियान चलाने जा रही है, जिसकी शुरुआत बिहार से की जा रही है।
प्रशांत पंकज ने बताया कि देश में विगत 50 वर्षों से संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन नहीं हुआ है, जिसके कारण जनसंख्या के अनुपात में लोगों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और इससे सामाजिक न्याय तथा समावेशी विकास की अवधारणा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जागरूकता फैलाएगी और सरकार पर दबाव बनाएगी कि वह परिसीमन प्रक्रिया को यथाशीघ्र शुरू करे, ताकि सभी क्षेत्रों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रतिनिधित्व मिल सके।
पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर है।
Jehanabad News: Rashtriya Lok Morcha held a press conference, will run a nationwide campaign regarding tax delimitation reform
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












