DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर, दरभंगा और पटना में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, फिल्म भी देखेंगे

LoP Rahul Gandhi is on a tour of Bihar today, will participate in many programs in Darbhanga and Patna

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं।‌ पिछले 5 महीने में राहुल गांधी का ये चौथा बिहार दौरा है। राहुल गांधी आज दरभंगा और पटना में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। राहुल गांधी दलित वोटों पर फोकस करते हुए बिहार का दौरा कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी भी मई में बिहार आ रहे हैं कांग्रेस ने दलित नेतृत्व को बढ़ावा दिया है और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया है। बिहार चुनाव में घोषणा पत्र में वे उनकी समस्याओं को शामिल करेंगे, ताकि सरकार बनते ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। राहुल गांधी दरभंगा गुरुवार 11 बजे पहुंचेंगे। वहां शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना पहुंचेंगे। राजधानी पटना के बुद्धमार्ग स्थित मॉल में बुद्धिजीवियों के साथ फिल्म फुले देखेंगे। इसमें पार्टी नेताओं को शामिल होने की अनुमति नहीं है। राहुल गांधी के साथ फिल्म देखने के लिए अलग-अलग संगठनों के करीब 250 लोगों का चयन किया गया है। फिल्म देखने के बाद राहुल दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दरभंगा में शिक्षा न्याय संवाद करेंगे। कार्यक्रम स्थल बदलने के बाद जिला प्रशासन ने बुधवार को इसकी अनुमति दे दी। राहुल गांधी का शिक्षा न्याय संवाद अब आंबेडकर छात्रावास की बजाय नगर भवन में होगा। दरभंगा के डीएम राजीव रोशन ने इसकी पुष्टि की है।

इस कार्यक्रम से राहुल गांधी की दलित और ईसीबी वोट बैंक साधने की रहेगी कोशिश:

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को दलित और ईसीबी वोट बैंक साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इस संवाद के जरिए राहुल गांधी यह बताने चाहते हैं कि एससी एसटी हॉस्टल में छात्रों की हालत कितनी बुरी है। इस कार्यक्रम के लिए दरभंगा को इसलिए चुना है, क्योंकि मिथिला क्षेत्र में बीजेपी की पकड़ है। इसे काउंटर करने के लिए मिथिला के दरभंगा से इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। पूर्व में मिथिलांचल, सीमांचल और कोसी का क्षेत्र कांग्रेस की मजबूत पकड़ रही है। अपने जनाधार को तलाशने के लिए कांग्रेस ने इस इलाके को चुना है। वहीं बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई के अंतिम सप्ताह में बिहार आएंगे। वह रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक रैली को संबोधित करेंगे। जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा 25 से 30 मई के बीच कभी भी हो सकता है, जिसका जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी बिहार से सियासी एजेंडा सेट करते नजर आएंगे, तो उससे पहले राहुल गांधी बिहार पहुंचकर सामाजिक न्याय के एजेंडे को धार देने की स्ट्रैटेजी बनाई है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News