DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी बने जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जहानाबाद के वरिष्ठ जदयू नेता जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी को बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की राजनैतिक सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल है, और इस नियुक्ति के साथ उन्होंने फिर से पार्टी के शीर्ष रणनीतिक समूह में जगह बना ली है।

जयप्रकाश चंद्रवंशी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन बेहद सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। वे माननीय वार्ड पार्षद, जदयू जहानाबाद जिला अध्यक्ष (तीन बार), जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष, साथ ही अरवल, जमुई और बाढ़ जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं। साथ ही, वे प्रदेश सचिव के रूप में पार्टी संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा,
“मैं महान समाजवादी नेताओं जयप्रकाश नारायण, डॉ. लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से प्रेरित हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और विचारधारा पर पूर्ण भरोसा है और मैं पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा करता रहूंगा।”

उनके मनोनयन पर जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मुरारी यादव, मेराज अहमद शुडू, मनोरमा देवी, प्रवीला कुशवाहा, मो. शमशाद शाई, मनोज चंद्रवंशी, श्यामदेव चंद्रवंशी, महेंद्र सिंह, रिकी देवी, शिया मणि देवी, कौशलेंद्र वर्मा, सतीश कुमार सिन्हा, दिनेश वर्मा सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह मनोनयन न केवल चंद्रवंशी के संगठनात्मक अनुभव का सम्मान है, बल्कि जहानाबाद जिले के लिए भी गौरव का विषय है।

Jehanabad News: Jayaprakash Narayan Chandravanshi becomes member of JDU state political advisory committee, wave of happiness among party workers

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News