जहानाबाद में कांग्रेस नेताओं का आगमन, स्व. चन्द्रिका प्रसाद यादव को दी गई श्रद्धांजलि
जहानाबाद। सिद्धार्थ टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, जहानाबाद में एक विशेष अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम और एआईसीसी बिहार प्रभारी सचिव श्री सुशील पासीका गरिमामयी आगमन हुआ। कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवं शैक्षणिक समूह के सचिव डॉ. संजय यादव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कॉलेज परिसर में स्व. चन्द्रिका प्रसाद यादव जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने स्व. यादव के शिक्षा, सामाजिक सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें सच्चा जननेता बताया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राम ने कहा, “स्व. चन्द्रिका प्रसाद यादव जी ने शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल हैं। उनकी विचारधारा आज भी हमें प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी के प्रभारी सचिव श्री सुशील पासी ने कहा कि स्व० चंद्रिका यादव जैसे नेताओं की विरासत को कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मान देती रही है। स्व. यादव जी की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय और समर्पित राजनीति की दिशा में एक सशक्त पहल है।
वहीं, डॉ. संजय यादव ने कहा कि स्व. चन्द्रिका प्रसाद यादव न केवल एक शिक्षाविद् थे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए आवाज उठाने वाले संघर्षशील नेता भी थे। जहानाबाद के मालवीय कहे जाने वाले स्व चन्द्रिका यादव में मगध के हजारों घरो में शिक्षा और रोजगार की रौशनी पहुँचाई। इस अवसर पर स्थानीय शिक्षाविदों, छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही।
जिसमें सेवादल के कोषाध्यक्ष आशुतोष रंजन जी पूर्व महामंत्री राजकुमार जी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अहमद राजा खान भी उपस्थित थे।
Jehanabad News: Chandrika Babu was an example of education and social upliftment: Rajesh Kumar Ram
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












