Former Union Minister and Senior Congress Leader Dr. Girija Vyas passed away
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का गुरुवार को अहमदाबाद में निधन हो गया। डॉ व्यास पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया गया है कि गणगौर पूजा के दौरान चुन्नी में आग लगने से वे गंभीर रूप से झुलस गई थीं। करीब 90 प्रतिशत तक जलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उन्होंने अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर उदयपुर लाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है।
कैसा रहा राजनैतिक सफर:
डॉ. व्यास का राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इसके अलावा वे कई बार लोकसभा सांसद रहीं और केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
राजनीतिक जगत में शोक की लहर
डॉ. व्यास के निधन पर कांग्रेस सहित संपूर्ण राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली समेत अनेक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












