DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: खेलो इंडिया मशाल यात्रा का भव्य स्वागत”खेल के रंग, बिहार के संग” की भावना के साथ युवाओं में जगा नया उत्साह

जहानाबाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की मशाल यात्रा का मंगलवार को जहानाबाद जिले में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। “खेल के रंग, बिहार के संग” की भावना को साकार करते हुए जिलेवासियों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मशाल यात्रा के स्वागत के लिए ग्राम प्लेक्स सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें खेलप्रेमियों, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और आम नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद स्थानीय बच्चियों ने पारंपरिक नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर माहौल को उल्लासमय बना दिया। मशाल यात्रा टीम के जिले में आगमन के समय पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखा गया।
खेलो इंडिया की मशाल को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय को सौंपा गया, जो प्रशासन की ओर से खेलों को लेकर प्रतिबद्धता का परिचायक था। इस आयोजन का संचालन जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, जहानाबाद द्वारा किया गया, जो जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
कार्यक्रम समन्वयक श्री नरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा, “खेलो इंडिया मशाल यात्रा का उद्देश्य केवल खेल भावना का प्रसार नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।”
यह आयोजन न केवल जहानाबाद को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि बिहार अब खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Jehanabad News: Grand welcome to Khelo India torch relay, new enthusiasm aroused among the youth with the spirit of “colors of sports, with Bihar”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News