जहानाबाद शहर में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। फिदा हुसैन मोड़, मेन रोड स्थित श्री विद्या अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर लाइब्रेरी के संचालक कौशल कुमार ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विधान पार्षद प्रमोद चंद्रवंशी, सुपर 30 के प्रणब चंद्रवंशी, भाजपा नेता विजय सत्कार, शत्रुघ्न कुमार और मनोज चंद्रवंशी को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कौशल कुमार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री विद्या अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी से उन छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें घर पर शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ाई का अवसर नहीं मिल पाता। यह लाइब्रेरी उन्हें सुकून और एकाग्रता के साथ अध्ययन का वातावरण प्रदान करेगी।
लाइब्रेरी के संचालक कौशल कुमार ने इस अवसर पर घोषणा की कि जो भी विद्यार्थी इस लाइब्रेरी से पढ़ाई कर दरोगा प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करेगा, उसे केंद्र की ओर से लैपटॉप सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जहानाबाद में बढ़ते लाइब्रेरी क्रेज के बीच श्री विद्या अध्ययन केंद्र छात्रों के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है, जहां बेहतर माहौल के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Jehanbad News: MLC Pramod Chandravanshi inaugurated the Sri Vidya Study Center Library
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












