जहानाबाद जिले में एनएच-33 वाइपास पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो पर सवार तीन महिलाओं सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्ती कर रही नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद पहुँचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कि॑जर की ओर से आ रहे टेम्पो को जहानाबाद की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने वाइपास के निकट ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पिकअप वैन को और चालक को पकड़ कर थाना ले गए।
पुलिस के अनुसार, घायलों में नगर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी सुइयां देवी, बेबी देवी और बैजन्ती देवी के साथ-साथ परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम लरसा निवासी एक युवक शामिल है। लरसा निवासी घायल इबरार ने बताया कि उनका भाई जहांगीर दवा लेने जहानाबाद जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हो गई।
सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सक्रियता से घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
Jehananbad News: Road accident on bypass, four injured, treatment going on in Sadar Hospital
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












