DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: तीन टीमें प्रमंडल स्तर पर दिखाएँगी खेल ज्ञान का दमखम             

“मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025” में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रतिभाशाली छात्राएं

जहानाबाद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित “मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025” के अंतर्गत जहानाबाद जिले से तीन टीमों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता राज्य के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को खेलों के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता की प्रारंभिक ऑनलाइन क्विज 23 मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर तीन शीर्ष टीमों का चयन किया गया है, जो अब 15 अप्रैल 2025 को होने वाली प्रमंडल स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

चयनित टीमें इस प्रकार हैं:

  1. डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, दक्षिणी, काको
    • प्रतिभागी: प्रभा कुमारी एवं सरिता कुमारी
  2. एस.आर.के. उच्च विद्यालय, जहानाबाद
    • प्रतिभागी: आकृति कुमारी एवं बॉबी कुमार
  3. गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद
    • प्रतिभागी: अदिति राज एवं ब्यूटी राज

इन टीमों के प्रतिभागियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रमंडल स्तर पर आयोजित होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रमंडल स्तर से चयनित शीर्ष तीन टीमें 17 अप्रैल 2025 को राज्य स्तरीय ऑफलाइन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी अपने ज्ञान व आत्मविश्वास के बल पर जिले का नाम रोशन करेंगे और राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और चयनित विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों के बीच गर्व की भावना देखी जा रही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News