DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्वच्छ जीवनशैली को लेकर हुलासगंज बाजार में निकली जागरूकता रैली

Jehanabad News: स्वच्छ जीवनशैली को लेकर हुलासगंज बाजार में निकली जागरूकता रैली
InShot_20250411_211952374


महापरिवर्तन आंदोलन के बैनर तले मिला स्वच्छ, स्वस्थ और सुखी जीवन का संदेश

हुलासगंज महापरिवर्तन आंदोलन के बैनर तले शुक्रवार को हुलासगंज प्रखंड मुख्यालय बाजार क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने आम लोगों को स्वच्छ जीवनशैली ही स्वस्थ और सुखी जीवन का मूल मंत्र है, यह संदेश दिया।

Digital Women Trust

कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोरोनाकाल ने स्वच्छता की महत्ता को पूरी दुनिया के सामने उजागर किया है, ऐसे में अब वक्त आ गया है कि स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बनाया जाए। किसी भी बड़ी संक्रामक बीमारी का इंतजार किए बिना लोगों को अब स्वच्छता के प्रति गंभीरता दिखानी चाहिए।

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में दुकानदारों और राहगीरों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आसपास की गंदगी को खुद साफ करने की पहल करें, कचरा साफ करने के लिए किसी और का इंतजार न करें। उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने फैली गंदगी न सिर्फ अशुभ मानी जाती है, बल्कि इससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है

इस दौरान अभियान में शामिल कार्यकर्ता रास्ते पर फैले कूड़े-कचरे को डस्टबिन में डालते हुए सफाई का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। इस मुहिम में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र एवं कॉलेज के प्रोफेसर भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

अभियान की अगुवाई शिष्टमंडल समिति के संयोजक नंदकिशोर कुमार, परमात्मा शर्मा एवं प्रखंड कार्यकारिणी समिति के संयोजक रौशन कुमार ने की। इस कार्यक्रम में रणधीर कुमार, मन्नाजी, प्रो. पुरुषोत्तम कुमार, नवनीत कुमार, शशि कुमार, सतीश कुमार, अंकित गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भी सहभागिता निभाई।

गौरतलब है कि इस आंदोलन के प्रेरणास्रोत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह हैं, जो वर्षों से गंदगी और वाद-विवाद मुक्त समाज के निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं।

इस अभियान को आमजन का भरपूर समर्थन मिला और रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़