DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पीएम मोदी के तमिलनाडु दौरे से केंद्र और स्टालिन सरकार के बीच भाषा विवाद और बढ़ा, प्रधानमंत्री ने डीएमके नेताओं की खोली पोल

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन और केंद्र सरकार के बीच काफी समय से भाषा विवाद गर्माया हुआ है। विवाद की सबसे बड़ी वजह अगले साल 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हिंदी भाषा के विरोध में खुलकर बयान देने में लगे हुए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तमिलनाडु पहुंचने और एक विशाल जनसभा करने के बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमके स्टालिन समेत उनके पार्टी के तमाम नेताओं की पोल खोल दी है। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। तमिलनाडु में परिसीमन और हिंदी भाषा पर सियासी विवाद के बीच तमिलनाडु में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी बीजेपी तमिलनाडु की जनता के बीच जा रही है। बीजेपी का मकसद है राज्य की स्टालिन के नेतृत्व वाली इंडिया ब्लॉक सरकार की पोल खोलना। बीजेपी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समर्थन में राज्य में एक करोड़ लोगों तक पहुंचने के लिए हस्ताक्षर अभियान पिछले महीने ही शुरू किया है। इस अभियान के जरिए बीजेपी तमिलनाडु में घर-घर जाकर दस्तक देगी और लोगों को बताएगी कि कैसे तीसरी भाषा कोई भी भारतीय भाषा हो सकती है और हिंदी को लेकर जान-बूझकर राजनीतिक फायदे के लिए भ्रम फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्र सरकार के बीच ट्राय लैंग्वेज को लेकर विवाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- तमिलनाडु के कई नेताओं की चिट्ठियां मेरे पास आती हैं। आश्चर्य की बात है कि कोई नेता तमिल में सिग्नेचर नहीं करता। तमिल का गौरव बने, इसलिए इन लोगों को स्थानीय भाषा में सिग्नेचर करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को रामेश्वरम पहुंचे थे। इस दौरान स्टालिन न ही उन्हें रिसीव करने आए और न ही कार्यक्रम में पहुंचे। पीएम ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं राज्य सरकार से मांग करता हूं कि वे डॉक्टरी की पढ़ाई तमिल भाषा में कराएं। तमिलनाडु सरकार पिछले दो महीने से नई शिक्षा नीति के तहत राज्य में ट्राय लैंग्वेज पॉलिसी लागू करने का विरोध कर रही है। पॉलिसी के तहत तमिल, अंग्रेजी के अलावा हिंदी को भी शिक्षा के माध्यम में शामिल करने का प्रस्ताव है। सीएम स्टालिन इसका विरोध कर रहे हैं। तमिलनाडु में बीजेपी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं कि जो थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले के विरोध में हैं, उनके बच्चे तो उन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जहां थ्री लैंग्वेज पढ़ाई जाती है। जबकि गरीब बच्चे सरकारी स्कूल में जाते हैं। जहां दो भाषाएं ही पढ़ाई जाती हैं। ऐसे में गरीब के बच्चे दो ही भाषा क्यों पढ़ें? बीजेपी ये भी बताएगी कि कैसे डीएमके के नेताओं द्वारा राज्य में संचालित प्राइवेट स्कूल जो सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं, वहां थ्री लैंग्वेज का विकल्प रहता है। बीजेपी जानती है कि ये मुद्दा जितना बड़ा बनेगा, उतना पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है, क्षेत्रीय अस्मिता/प्राइड के उभार के चलते उसके सहयोगी भी दूर जा सकते हैं। लिहाजा बीजेपी ने राज्य में गठबंधन की कोशिशें अभी से शुरू कर दी हैं।

पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का उद्घाटन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पम्बन ब्रिज का इनॉगरेशन किया। यह एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट स्पैन रेलवे ब्रिज है। 2.08 किमी लंबे इस ब्रिज की नींव मोदी ने 2019 में रखी थी। स्टील से बने नए ब्रिज पर पॉलीसिलोक्सेन कोटिंग की गई है, जो इसे जंग और समुद्र के नमकीन पानी से बचाएगी। नया पम्बन ब्रिज 100 स्पैन यानी हिस्सों से मिलकर बनाया गया है। जब समुद्री जहाज को निकलना होता है तो इस नेविगेशन ब्रिज (समुद्री जहाजों के लिए खुलने वाले ब्रिज) का सेंटर स्पैन (बीच वाला हिस्सा) ऊपर उठ जाता है। यह इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम पर काम करता है। इस वजह से इसका सेंटर स्पैन सिर्फ 5 मिनट में 22 मीटर तक ऊपर उठ सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान रामेश्वरम-तम्बराम (चेन्नई) नई ट्रेन सेवा का भी उद्घाटन किया। इस ट्रेन सेवा से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी और समय की भी बचत होगी। पीएम मोदी जी ने कहा कि यह दोनों परियोजनाएं रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों के लिए एक तोहफा हैं। इस उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पुल और ट्रेन सेवा न केवल तमिलनाडु, बल्कि पूरे देश के लिए विकास के नए रास्ते खोलने वाले हैं। इन परियोजनाओं से पूरे क्षेत्र में पर्यटन और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा, और स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News