DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 9 खिलाड़ी को मणिपुर के लिए किया गया रवाना।

जहानाबाद –जिले से मणिपुर के इम्फाल में होने वाली 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 9 खिलाड़ियों को रवाना किया गया।
मणिपुर के इम्फाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होने जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता विभागीय जांच सह खेल पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि बिहार टीम में जहानाबाद से 9 खिलाड़ी शामिल हैं।जो आज पटना से बिहार की टीम मणिपुर के इम्फाल के लिए रवाना होगा। वही उन्होंने बताया कि बिहार की 23 सदस्यीय टीम इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठता साबित करने के लिए उतरेगी। बिहार टीम में जिले से 9 खिलाड़ी में प्रतिज्ञा कुमारी, अमृता शर्मा,रवीन कुमार,अनिकेश राज साहिल,यश राज, रोहित कुमार, आदित्य कुमार,अनुराग देव, एवं उज्जवल सिंह शामिल हैं। वही जहानाबाद के गिरिजेश कुमार बिहार टीम के कोच के रूप में नामित किए गए हैं।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने टीम को जीत की शुभकामनाएं दी हैं, तथा खेल से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं हस्तियों ने खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए शुभ कामना दी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News