DW Samachar – Header
BREAKING

हम्पी में दर्दनाक घटना: इजरायली महिला और होम-स्टे संचालक के साथ गैंगरेप, एक युवक की मौत

हम्पी में दर्दनाक घटना: इजरायली महिला और होम-स्टे संचालक के साथ गैंगरेप, एक युवक की मौत
IMG-20250308-WA0013
Tragic Incident in Hampi: Israeli Woman and Homestay Owner Gangraped, One Tourist Dead


कर्नाटक में गुरुवार रात देश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां तीन लोगों ने कथित तौर पर दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया। कर्नाटक के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस हम्पी में 27 साल की एक इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होम-स्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। यह घटना तब हुई जब वे तीन अन्य यात्रियों के साथ टेक हब बेंगलुरु से लगभग 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में एक नहर के शांत किनारे पर तारों को निहार रही थीं।

महिलाओं के साथ 3 अन्य टूरिस्ट भी थे। इनमें से एक डेनियल अमेरिका से था, जबकि दो अन्य पंकज महाराष्ट्र से और बिबाश ओडिशा से थे। आरोपियों ने गैंगरेप से पहले इन तीनों को नहर में धक्का दे दिया था। डेनियल और पंकज तैरकर बाहर आ गए, जबकि बिबाश की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ओडिशा के बिबाश को ढूंढने के लिए 7 मार्च की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसमें फायरब्रिगेड के अलावा पुलिस और खोजी कुत्तों को लगाया गया। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिली। 8 मार्च यानी आज सुबह बिबाश की डेडबॉडी नहर के किनारे मिली है।

Digital Women Trust

उनकी बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। होमस्टे की मालिक 29 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वो और चार मेहमान रात के खाने के बाद तुंगभद्रा लेफ्ट बैंक नहर के किनारे तारों को देखने गए थे, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। शिकायत में कहा गया कि उन्होंने पहले पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा और फिर टूरिस्ट से 100 रुपये मांगने लगे। मना करने पर, उन्होंने यात्रियों पर हमला किया और महिलाओं के साथ रेप किया।कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसमें सामूहिक बलात्कार, डकैती और हत्या के प्रयास के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए छह विशेष टीमें बनाई हैं। महिला की शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई की गई और जांच जोरों पर है।इस घटना ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। हम्पी, जो अपनी ऐतिहासिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, अब एक गंभीर अपराध स्थल बन गया है।

इस घटना ने पर्यटन उद्योग पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला है, क्योंकि पर्यटक अब इस क्षेत्र में आने से डर रहे हैं। स्थानीय समुदाय ने पुलिस से त्वरित और निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की है। महिलाओं की सुरक्षा और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़