आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज पूरा देश महिलाओं के सम्मान और त्याग को सेलिब्रेट करता हैं। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवसारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी। देश में ऐसा पहली बार होगा। वहीं, खुद प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट का संचालन महिलाओं को सौंपने की घोषणा की है।
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि गुजरात पुलिस एक अनूठी पहल कर रही है। भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूरी सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिसकर्मी ही संभालेंगी। इसमें नवसारी के वानसी बोरसी गांव में हेलीपैड पर पीएम के आगमन से लेकर उनके कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा शामिल है। उन्होंने कहा कि 2,100 से अधिक आरक्षी, 187 उप-निरीक्षक, 61 पुलिस निरीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक, पांच पुलिस अधीक्षक, एक पुलिस महानिरीक्षक और अतिरिक्त डीजीपी रैंक की एक अधिकारी समेत सभी महिला पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी। प्रधानमंत्री वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे।
2,587 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गुजरात के नवसारी में लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे थे। पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















