DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: दांत अस्पताल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

जहानाबाद – जिले के नगर थाना क्षेत्र में स्थित गया-पटना मुख्य सड़क पर बीती रात अचानक आग लगने से भारी नुकसान हुआ। दुर्गा स्थान के पास अवस्थित डाॅ. अजय कुमार के दांत अस्पताल में लगी इस आग में लाखों रुपए के उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गए।

स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक अस्पताल का अधिकांश सामान जल चुका था। दांत अस्पताल में कार्यरत कर्मी योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि रात में एक बारात आई थी और मंदिर के पास आतिशबाजी की जा रही थी। संभव है कि पटाखों से आग लगी हो, लेकिन शॉर्ट सर्किट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

रात करीब 10 से साढ़े 10 बजे के बीच आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे योगेंद्र प्रसाद यादव ने स्थानीय लोगों की मदद से मोटर चालू कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन बिजली कट जाने के कारण सफलता नहीं मिली। बाद में अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

डॉ. अजय कुमार ने बताया कि आग में करीब 15 लाख रुपए से अधिक मूल्य के उपकरण, शीशे के दरवाजे और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने आग लगने की घटना को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News