DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar News: गया में लालू परिवार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला, बोले- लालू मॉडल को आज का नौजवान नहीं करेगा स्वीकार

गया में लालू परिवार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हमला, बोले- लालू मॉडल को आज का नौजवान नहीं करेगा स्वीकार
IMG-20250302-WA0008


बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू परिवार पर एक बार फिर से जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने बेटे व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को लॉन्च करना चाहते हैं और वह भी अपने डीएनए पर। क्योंकि बेटे की कोई अपना कमाई तो नहीं है।

उन्होंने कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, बलात्कार, डकैती और फिरौती होती है, यह सारे आपके रोजगार के मॉडल है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है। जो पूरे उत्तर से दक्षिण बिहार में पहले एक पूल था अब 17 पूल हो गया है। बक्सर से लेकर साहिबगंज तक यह बदलता हुआ बिहार है। सड़कों का जाल बिछ गया, बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले दिनों में टेक्सटाइल का एक नया रूप लेगा।

वहीं, उन्होंने कहा कि अब लालू यादव का मॉडल आज के नौजवान कोई नहीं लेगा। उस समय बोलते थे बेटा सो जाओ नहीं तो गब्बर सिंह आ रहा है। वैसे ही अब लोग कहेंगे कि बेटा भूल करके भी लालू यादव के मॉडल को देखना नहीं। बिहार में शाम के पहले घर से वापस आना जाना पड़ता था।

Digital Women Trust

तेजस्वी यादव गाड़ी नहीं बैलगाड़ी देखे हैं, उनको समझ में नहीं आएगा: केंद्रीय मंत्री

वहीं, तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को कबाड़ी गाड़ियों को लेकर ट्वीट किया है। उश सवाल पर कहा कि उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्योंकि उन्होंने गाड़ी देखी नहीं है, वह तो बैलगाड़ी वाले थे। यहां अभी इतनी गाड़ियां है कि कोई खतरा नहीं है। यह बिहार सरकार के नीतीश कुमार की सोच और नरेंद्र मोदी के सपोर्ट की वाली सरकार है। जो धकाधक चल रहा है और फटाफट काम हो रहा है। तेजस्वी यादव आपके कहने से बिहार की जनता फिर से अंधेरे में नहीं रहेगा। लालटेन युग में नहीं रहेगा। आज फिर से लोग उजाले में है, उजाले में रहेंगे। वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़