DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehananbad News: अस्पताल में प्रतिरक्षण कक्ष एवं ARV टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण

Jehananbad News: Inspection of immunization room and ARV vaccination room in the hospital

जहानाबाद जिला अस्पताल में प्रतिरक्षण कक्ष एवं ARV टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट आलोक कुमार, अकाउंटेंट गीता कुमारी, यूएनडीपी प्रतिनिधि आशुतोष कुमार एवं यूनिसेफ प्रतिनिधि संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय रेबीज नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उक्त भवन में एंटी रेबीज क्लिनिक स्थापित किए जाने की योजना पर चर्चा की गई। इस क्लीनिक में एंटी रेबीज टीकाकरण, केस मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक सुविधा, ह्यूमन रेबीज से बचाव हेतु प्रोटोकॉल एवं काउंसलिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने अस्पताल प्रबंधन को सफाई, पानी, लॉजिस्टिक एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने संबंधित नर्सों को टीकाकरण के सभी रिकॉर्ड को उसी दिन यूवीन पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान खराब पड़ी सामग्री को जल्द से जल्द दुरुस्त करने, टीकाकरण प्रोटोकॉल को स्पष्ट रूप से डिस्प्ले करने और केंद्र को मॉडल टीकाकरण केंद्र की तरह विकसित करने के भी निर्देश दिए गए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News