DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व हिंदू परिषद् की प्रांतीय बैठक की तैयारियों को लेकर हुई व्यवस्था बैठक

जहानाबाद में विश्व हिंदू परिषद् की प्रांतीय बैठक की तैयारियों को लेकर हुई व्यवस्था बैठक
IMG-20250218-WA0043
Arrangement meeting regarding preparations for the provincial meeting of Vishwa Hindu Parishad was held in Jehanabad.

जहानाबाद, 18 फरवरी 2025: जहानाबाद स्थित इस्कॉन सेंटर में आज विश्व हिंदू परिषद् एवं बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 26, 27 और 28 फरवरी को जहानाबाद के मारवाड़ी धर्मशाला में होने वाली विश्व हिंदू परिषद् की प्रांतीय कार्यसमिति बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई।

प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में दक्षिण बिहार के सभी जिलों से विश्व हिंदू परिषद् के जिला अध्यक्ष, मंत्री एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही, कई केंद्रीय अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्रांत के सभी पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।

Digital Women Trust

इस दौरान जिला मंत्री रविश कुमार ने बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक प्रबंधों की योजना बनाई जा रही है। बैठक में करीब 200 प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है, जिसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

इस व्यवस्था बैठक में अंकित कुमार गुप्ता, आर्यन मिश्रा, अमर कुमार गुप्ता, रौशन गुप्ता, अमीश मिश्रा, बादल कुमार, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, आदित्य, उत्सव, सुशील जी सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़