DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: निर्माण स्थल पर महिला मजदूर से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार

Gang rape of female laborer at construction site, four accused arrested

जहानाबाद। जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में पंचायत सरकार भवन के निर्माण स्थल पर काम कर रही एक महिला मजदूर के साथ उसके चार साथी मजदूरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार रात की है, जब पीड़िता अपने टेंट में सो रही थी। पीड़िता ने मखदुमपुर थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि रंजय राय, मनोज कुमार, गुड्डू राय और अनिल यादव टेंट में घुस आए। जब उसने विरोध किया तो अनिल यादव ने उसका मुंह बंद कर दिया और फिर चारों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया:

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह, एसडीपीओ संजीव कुमार और मखदुमपुर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है

बता दें कि सागरपुर हाई स्कूल के पास पंचायत भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पटना से आए महिला और पुरुष मजदूर टेंट लगाकर रह रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News