
US to Sell F-35 Fighter Jets to India, Trump Approves Extradition of 26/11 Terrorist Tahawwur Rana
(भारत-यूएस समझौता)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका भारत को अत्याधुनिक एफ-35 लड़ाकू विमान बेचेगा। इसके साथ भारत अत्याधुनिक स्टील्थ विमानों वाले देशों के विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएगा। ट्रंप ने कहा कि इस साल की शुरुआत में, हम भारत में सैन्य बिक्री को कई अरब डॉलर तक बढ़ाएंगे। हम अंततः भारत को एफ-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को अत्याधुनिक लड़ाकू विमान बेचने की पेशकश की और भारत में सैन्य व्यापार बढ़ाने की बात कही। एफ-35 लड़ाकू विमान 5वीं जनरेशन का विमान है। इसे लॉकहीड मार्टिन ने डेवलप किया है।

इस प्लेन को 2006 से बनाना शुरू किया गया था। 2015 से यह अमेरिकी वायुसेना का एक अहम हिस्सा है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के इतिहास में सबसे महंगा विमानएफ-35 ही है। अमेरिका एक एफ-35 फाइटर प्लेन पर 82.5 मिलियन डॉलर (करीब 715 करोड़ रुपए) खर्च करता है। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के साजिशकर्ताओं में से एक (तहव्वुर राणा) और दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है, ताकि उसे भारत में न्याय का सामना करना पड़े।

वह न्याय का सामना करने के लिए भारत वापस जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने पीएम मोदी से मुलाकात के दो घंटे पहले भारत समेत सभी देशों पर जैसे को तैसा टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाने का एलान किया। रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामान पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश के सामान पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारत टैरिफ लगाने के मामले में सबसे ऊपर है। कुछ छोटे देश हैं जो इससे भी ज्यादा टैरिफ लगाते हैं, लेकिन भारत का टैरिफ बहुत अधिक है। मुझे याद है कि जब हार्ले डेविडसन भारत में अपनी मोटरबाइक नहीं बेच पा रहा था, क्योंकि भारत में टैक्स बहुत ज्यादा था, टैरिफ बहुत ज्यादा था। लिहाजा हार्ले को निर्माण बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुझे लगता है कि टैरिफ का भुगतान करने से बचने के लिए उन्हें भारत में एक कारखाना बनाना पड़ा। वहीं टैरिफ के मुद्दे पर डोनाल्ड ने कहा कि इस मीटिंग में हमने हर पहलू पर चर्चा की है। हम भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाते रहेंगे।
भारत 70% टैरिफ लगाता है। अगर अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाया तो इससे नुकसान होगा। भारत अपना 17% से ज्यादा विदेशी व्यापार अमेरिका से करता है। अमेरिका, भारत के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स जैसे फल और सब्जियों का सबसे बड़ा खरीदार है। 2024 में अमेरिका ने भारत से 18 मिलियन टन चावल भी इम्पोर्ट किया है। अगर अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाया तो अमेरिकी बाजारों में भारतीय प्रोडक्ट्स महंगे बिकने लगेंगे। इससे अमेरिकी जनता के बीच इनकी डिमांड कम हो जाएगी। पीएम मोदी प्रेसिडेंट गेस्ट हाउस यानी आलीशान ब्लेयर हाउस में रुके। यह व्हाइट हाउस के ठीक सामने है। इस गेस्ट हाउस में वर्ल्ड लीडर्स ठहरते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा खत्म कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
टेस्ला मोटर के सीईओ एलन मस्क ने अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की–

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की। इसी क्रम में पीएम मोदी ने टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन मस्क के साथ बैठक की। मस्क अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और तीन बच्चे भी साथ रहे। उन्होंने चर्चा से पहले पीएम मोदी को एक खास तोहफा भी भेंट किया। इस मुलाकात के दौरान मस्क ने भारत के लिए स्टारलिंक की योजनाओं का जिक्र किया होगा। स्टारलिंक के लाइसेंस आवेदन की समीक्षा की जा रही है और यह दूरसंचार विभाग के पास लंबित है। हालांकि, भारत सरकार ने नीलामी के बजाय प्रशासनिक माध्यमों से स्पेक्ट्रम आवंटन के मस्क के प्रस्ताव का समर्थन किया है। भारतीय ऑपरेटरों ने स्पेक्ट्रम के प्रशासनिक आवंटन का विरोध करते हुए कहा है कि यह ‘समान अवसर’ के खिलाफ होगा क्योंकि उन्होंने बोली लगाकर बहुत अधिक कीमत पर स्पेक्ट्रम हासिल किया है। भारत सरकार की सुरक्षा चिंताओं पर ऐसा माना जाता है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने आश्वासन दिया है कि डेटा को स्थानीय स्तर पर संग्रहीत किया जाएगा। मस्क टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करने के लिए भी पैरवी कर रहे हैं। मस्क ने भारत को टेस्ला के कम लागत वाले ईवी मॉडल निर्यात करने पर सहमति जताई थी, बशर्ते भारत टैरिफ कम करे। पीएम मस्क से अपनी मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने ब्लेयर हाउस में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से मुलाकात की।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












