DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पटना में 28 फरवरी को होगा हम पार्टी का दलित संवाद महासम्मेलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी

Jehanabad News: पटना में 28 फरवरी को होगा हम पार्टी का दलित संवाद महासम्मेलन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
highlight: false; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionLevel: null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 39;
Jehanabad News: Dalit Samvad Mahasammelan of Hum Party will be held in Patna on February 28, information given in the press conference.

जहानाबाद: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन के आह्वान पर आगामी 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में दलित संवाद महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में हम पार्टी के प्रमंडल प्रभारी सरोज कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार के प्रत्येक जिले में विधानसभा वार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए गए हैं, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठित कर पार्टी के जनाधार को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में पटना में दलित संवाद महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

Digital Women Trust

हम पार्टी का जनाधार बढ़ा: जिला अध्यक्ष

हम पार्टी के जहानाबाद जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा कि मगध प्रमंडल में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जहानाबाद समेत पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पटना के गांधी मैदान में महासम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पंपी शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित कई अन्य नेता उपस्थित रहे। सभी ने 28 फरवरी के महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार तेज करने पर जोर दिया।

यह महासम्मेलन दलित समाज के उत्थान और राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़