DW Samachar – Header
BREAKING

फाइलेरियारोधी दवा सेवन अभियान में जुटा स्वास्थ्य विभाग

फाइलेरियारोधी दवा सेवन अभियान में जुटा स्वास्थ्य विभाग
IMG-20250211-WA0045
Health department engaged in anti-filarial drug consumption campaign

रोगी हितधारक मंच के सदस्य भी कर रहे सहयोग

जहानाबाद, 11 फरवरी: जिले के विभिन्न प्रखंडों में फाइलेरियारोधी दवा सेवन अभियान तेजी से चल रहा है। आमजन इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षक, पंचायतीराज जनप्रतिनिधि और फाइलेरिया रोगी स्वयं दवा सेवन कर समाज को इस गंभीर रोग से बचाव का संदेश दे रहे हैं।

Digital Women Trust

मखदूमपुर और हुलासगंज प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं फाइलेरिया रोगी हितधारक मंच के सदस्य लोगों को दवा सेवन कराने में सक्रिय हैं। मंगलवार को मखदूमपुर प्रखंड के सैदपुर गांव (वार्ड नंबर 4) में रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने आमजन को जागरूक किया और स्वयं दवा सेवन कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात कुमार अखोरी, बीसीएम विकास कुमार, आशा कार्यकर्ता, एएनएम खुशबू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फाइलेरिया (हाथीपांव) एक गंभीर रोग है, जो मादा मच्छर क्यूलेक्स के काटने से फैलता है। इसके माइक्रोफाइलेरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और 5-10 साल बाद असर दिखाते हैं। यह रोग सामाजिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है। इससे बचाव के लिए फाइलेरियारोधी दवा का सेवन अनिवार्य है। साथ ही, मच्छरदानी का नियमित उपयोग और साफ-सफाई से मच्छरों के प्रजनन को रोकने पर भी जोर दिया गया।

दवा सेवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें:

  • भोजन के बाद ही दवा लें।
  • खाली पेट दवा न लें।
  • दवा के बाद उल्टी होने पर घबराएं नहीं, यह माइक्रोफाइलेरिया की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।

हुलासगंज प्रखंड में भी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर प्रकाश और मरीज हितधारक मंच के सदस्यों ने आमजन को दवा सेवन कराया। जिलेभर में अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ रही है और लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़