DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रोमांचक मुकाबले के साथ येनवा टीम सेमीफाइनल में जगह बनाया

Jehanabad News:स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला रोमांचक मुकाबले के साथ येनवा टीम सेमीफाइनल में जगह बनाया
IMG-20250210-WA0005

Jehanabad News: In the second match of Late Vishwanath Sharan Memorial Football Tournament, Yenwa team made it to the semi-finals with a thrilling match.

घोसी हाई स्कूल के खेल के मैदान पर खेले जा रहे स्वर्गीय विश्वनाथ शरण मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला यंग एथलेटिक क्लब इक्किल और शहीद शिवबचन मिथिलेश क्लब येनवा के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले के मुख्य अतिथि घोषि थाना अध्यक्ष श्री ददन प्रसाद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 10वें मिनट में येनवा के अभिरंजन कुमार ने पहला गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, मैच के 30वें मिनट में यंग एथलेटिक क्लब इक्किल के मोहम्मद सनाउल्लाह ने शानदार गोल करते हुए स्कोर को बराबरी पर ला दिया।

Digital Women Trust

मैच के दौरान दोनों टीमों ने आक्रामक और रक्षात्मक खेल का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 पर बराबर रहा। इसके बाद मुकाबले का फैसला ट्राई-ब्रेकर के जरिए किया गया, जिसमें येनवा ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

मैच के अंत में मुख्य अतिथि ददन प्रसाद को कार्यक्रम संयोजक बैद्यनाथ शरण द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट 22” का खिताब विकास (कप्तान) येनवा को और “बेस्ट 11” का खिताब इक्किल के आकाश कुमार को प्रदान किया गया। दोनों टीम के कोच को सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर जनक नंदनी शरण, राजेश पटेल, रामबाबू, मोहम्मद साजिद, गौतम,नीरज कुमार, आदित्य शरण, पप्पू यादव, गुड्डू कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

तृतीय मुकाबला त्रिपोलिया गोयल क्लब, केशोपुर नालंदा और आकाश स्पोर्टिंग क्लब, फतेहपुर अमैन के बीच 16 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़