DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का किया भंडाफोड़, पांच गांवों में छापेमारी

जहानाबाद में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का किया भंडाफोड़, पांच गांवों में छापेमारी
Videoshot_20250210_093024
Police busted illegal cultivation of ganja in Jehanabad, raided five villages

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच गांवों में छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजे के पौधे बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि हुलासगंज थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा और एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इसके बाद हुलासगंज बीडीओ और पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

Digital Women Trust

पांच गांवों से भारी मात्रा में गांजा बरामद:

पुलिस ने रुपा बिघा, मानो बीघा, गेंदा बीघा, गिदरपुर और केदारपुर गांवों में छापेमारी की, जहां बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जा रही थी। इस दौरान करीब 150 गांजे के पौधे और तैयार गांजा बरामद किया गया।

गांजा कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई:

एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रशासन अवैध गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अवैध शराब और बालू उत्खनन के खिलाफ भी चला अभियान:

पुलिस ने अवैध शराब और अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की है। महादलित टोला में छापेमारी कर 45 लीटर निर्मित शराब बरामद की गई, जबकि 700 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। इस मामले में दो कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई:

यह पहली बार है जब हुलासगंज थाना क्षेत्र में गांजे की खेती के खिलाफ इतनी व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया और इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़