DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन, परिवहन पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

Jehanabad: Road safety awareness rally organized, transport officer flagged off today
Jehanabad: Road safety awareness rally organized, transport officer flagged off today
Jehanabad: Road safety awareness rally organized, transport officer flagged off today

जहानाबाद (Jehanabad) के खेल भवन से सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

जिला परिवहन (Jehanabad) पदाधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया है। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पोस्टर और बैनर के साथ जागरूकता संदेश प्रसारित किए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह जागरूकता अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी और लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जाएगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह, 2025 के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं के द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर नेहरु युवा केंद्र के छात्रों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से सड़क सुरक्षा सम्बन्धित मानकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मेदांता अस्पताल के चिकित्सक एवं सिविल सर्जन, जहानाबाद के द्वारा CPR प्रशिक्षण एवं रक्तदान के महत्ता के बारे में जानकारी साझा की गई।

सचिव, परिवहन विभाग—सह —सदस्य सचिव, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद, पटना , संजय कुमार अग्रवाल तथा जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री राहुल कुमार एवं अपर जिला परिवहन पदाधिकारी ,सुश्री करिश्मा सिंह के संयुक्त नेतृत्व में आज जिला खेल कार्यालय- सह- व्यायामशाला, जहानाबाद के सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा माह, 2025 के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही आमजनों को जागरूक करने हेतु नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ताओं की जागरुकता रैली को जिला परिवहन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया , ताकि वे क्षेत्र में जाकर लोगों से अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा के मानकों के बारे में जानकारी साझा करें।

दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी: बड़े वादों के साथ वोटर्स को लुभाने की कोशिश

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News