DW Samachar – Header
BREAKING

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत दो बच्चों का इलाज अहमदाबाद में होगा

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत दो बच्चों का इलाज अहमदाबाद में होगा
IMG-20250113-WA0078
Under Mukhyamantri Bal Hriday Yojana, two children will be treated in Ahmedabad.

जहानाबाद। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत जिले के दो बच्चों को इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना किया गया। इनमें हुलासगंज के आदित्य कुमार (उम्र 4 वर्ष) और रतनी फरीदपुर के रुद्र कुमार (उम्र 6 महीने) शामिल हैं। दिनांक 13 जनवरी 2025 को इन बच्चों को आरबीएसके डीसी अंकिता रंजन, डॉ. प्रमोद कुमार, और सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद की उपस्थिति में जहानाबाद सदर से एंबुलेंस के माध्यम से पटना भेजा गया। वहां से इन्हें एयरपोर्ट के माध्यम से अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साइ हृदय अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। सरकार की इस योजना के तहत दोनों बच्चों की हृदय सर्जरी निशुल्क की जाएगी, जिसका अनुमानित खर्च लगभग 8 लाख रुपये है। यह संपूर्ण खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। जिले में इस योजना से अब तक 45 बच्चों की सफल सर्जरी की जा चुकी है। आरबीएसके की टीम 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में जाकर करती है।इस पहल को लेकर बच्चों के परिजनों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराना है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़