
Champions Trophy 2025: New Zealand Announces Squad, Mitchell Santner as Captain, Trent Boult Left Out, 3 New Faces Included
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए 3 नये चहरे को स्क्वॉड में जगह मिली है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरुआत से हीं खबरों में रहा है, जिसकी वजह रही है इसकी मेजवानी। आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को दी जिसके बाद से भारतीय टीम ने वहां जाने से मना कर दिया। बीसीसीआई ने हाइब्रिड मोड की पेशकस की और काफी खींचतान के बाद आईसीसी और पीसीबी इस पर सहमत हो गए। जिसके बाद भारत के सभी मैच दुबई में खेले जाएंगे तथा बाकी टीमें इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने मुकाबले पाकिस्तान में खेलेंगे। आपको बता दें कि पाकिस्तान के साथ दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को न्यूट्रल वेन्यू के रूप में7 तय किया गया है।
चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 9 मार्च 2025 को खेला जाने वाला है।
19 दिनों तक चलने वाले इस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और इस दौरान कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपने सभी मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलेगी। भारत बनाम पाकिस्तान मैच दुबई में 23 फरवरी को खेला जाएगा
लीग मुकाबले के लिए दो ग्रुप:
भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को ग्रुप ए में रखा गया है जबकि अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में हैं।
न्यूज़ीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 11 जनवरी 2025 को अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की। टीम की कमान स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर को दी गयी है। इस स्क्वाड में 3 युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। वहीं सबसे चौकाने वाली बात यह है कि न्यूज़ीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम इस सूची में नहीं है।
न्यूजीलैंड स्क्वॉड इस प्रकार है:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेविड कॉनवे,लौकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओरुरकी, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविन्द्र, ब्रेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग।
यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…
यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












