DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अखिल भारतीय नाई संघ जहानाबाद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर भव्य आयोजन की घोषणा की

All India Barber Association Jehanabad announced a grand event on the birth anniversary of Jannayak Karpuri Thakur.

जहानाबाद आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) जहानाबाद की जिला कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन ठाकुरबारी (दरधा-जमुना संगम) पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता महेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश प्रसाद ठाकुर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 8 फरवरी 2025 को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में जिले के सांसद, विधायक, एवं विधान पार्षदों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि नाई समाज के वर्ग 8 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाली मेधा प्रतियोगिता को इस वर्ष और व्यापक बनाया जाएगा। विगत वर्ष की प्रतियोगिता में 305 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, और इस बार इसे 1000 प्रतिभागियों तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी रतनी मंडल के अध्यक्ष रूपेश ठाकुर को संगठन का युवा जिला अध्यक्ष और शिबू ठाकुर को युवा जिला सचिव नियुक्त किया गया। इस बैठक में गोपाल ठाकुर, तपेश्वर ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर, परशुराम ठाकुर, नलिन ठाकुर, रामानुज ठाकुर, जय नंदन ठाकुर, अरविंद ठाकुर, रंजीत ठाकुर, अनुज ठाकुर, जोगेंद्र ठाकुर, पिंटू ठाकुर, प्रतिमा शर्मा, गौतम ठाकुर, उमेश ठाकुर, गोल्डन ठाकुर, दीपक ठाकुर, दीपक लाल ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रिंटू ठाकुर, मृत्युंजय ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, मदन ठाकुर, सुनील ठाकुर, रामकिशोर ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी सदस्यों ने मिलकर इस वर्ष के आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती को भव्य और यादगार बनाने के लिए नाई संघ के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुट गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News