DW Samachar – Header
BREAKING

काको नगर पंचायत के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी, 8 दुकानदारों पर जुर्माना

काको नगर पंचायत के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर छापेमारी, 8 दुकानदारों पर जुर्माना
IMG-20250110-WA0050
Raids on single use plastic on the instructions of Kako Nagar Panchayat, fine on 8 shopkeepers

जहानाबाद काको नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार काको बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक की थैलियां बरामद की गईं और इन पर कुल ₹2200 का जुर्माना लगाया गया।

छापेमारी के दौरान लगभग 10 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई। यह अभियान नगर पंचायत के सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी और कम से कम सप्ताह में एक बार अवश्य की जाएगी।

Digital Women Trust

उन्होंने सब्जी, फल, मछली विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि यह स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

इस छापेमारी अभियान में उपेंद्र कुमार (प्रोजेक्ट ऑफिसर, FSMC-SBM), कार्यालय कर्मी रंजीत कुमार, विनोद कुमार, सुशील कुमार, सरोज कुमार और अन्य अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी दुकानदारों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें।इस छापेमारी अभियान से काको बाजार क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण लगाने की दिशा में एक प्रभावी कदम उठाया गया है। जनता से इस पहल में सहयोग की अपेक्षा की गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़