DW Samachar – Header
BREAKING

विराट-अनुष्का पहुंचे प्रेमानंद महाराज के आश्रम, लिया आशीर्वाद

Virat and Anushka Visit Premanand Maharaj’s Ashram, Seek Blessings भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों समेत वृंदावन पहुंच और वहां पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। विराट के परिवार के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर … Read more

Virat and Anushka Visit Premanand Maharaj's Ashram, Seek Blessings
Virat and Anushka Visit Premanand Maharaj's Ashram, Seek Blessings

Virat and Anushka Visit Premanand Maharaj’s Ashram, Seek Blessings

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों समेत वृंदावन पहुंच और वहां पहुंचकर उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। विराट के परिवार के फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में विराट कोहली की बेटी वामिका और बेटा अकाय भी नजर आ रहे हैं। लेकिन दोनों के चेहरे छिपाया गया है। क्योंकि ये दोनों मीडिया के सामने अपने बच्चों को लाना नहीं चाहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बेटे अकाय और बेटी वामिका को लेकर प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंचे थे। वायरल हो रहे वीडियो में जोड़ी ने पहले महाराज जी को दंडवत प्रणाम किया और कई सवाल भी पूछे।

Digital Women Trust

इस दौरान अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज से कहा पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कई सवाल थे तो मुझे लगा पूछूंगीं लेकिन जो वहां सब बैठे थे उन्होंने भी कुछ ना कुछ वैसे ही सवाल कर लिए थे। और जब हम आपके यहां आने का विचार कर रहे थे तो मैं मन ही मन आपसे बात कर रही थी। अगले दिन मैं कांतिवार्तालाप खोलती थी और कोई ना कोई वो सवाल आपसे पूछ रहा होता था। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया और उनके चरणों में नमन अर्पण कर उनके साथ संवाद भी किया। महाराज जी विराट से पूछते हैं, ठीक हो आप, मन प्रसन्न है। इस दौरान विराट को शॉल और अनुष्का को एक चुनरी पहन कर दोनों को सम्मानित भी किया गया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कोहली किसी आध्यात्मिक स्थान पर गए हों। कुछ साल पहले जब कोहली को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, तब वह अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम में नीम करोली बाबा आश्रम भी पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़