DW Samachar – Header
BREAKING

जनता दरबार में 56 आवेदन हुए प्राप्त, जिला पदाधिकारी ने दिया त्वरित निष्पादन का आदेश

जनता दरबार में 56 आवेदन हुए प्राप्त, जिला पदाधिकारी ने दिया त्वरित निष्पादन का आदेश
56 applications were received in jehanabad\'s dm ja6011947705876878420.
56 applications were received in Jehanabad’s DM Janta Darbar

जहानाबाद, 10 जनवरी 2025: जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के लोगों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 56 परिवाद प्राप्त हुए।

आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड एवं अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। जनता दरबार में आए परिवादियों में राज किशोर नल जल योजना से संबंधित, रामेश्वर बिंद, लालजी सिंह भू अर्जन मुआवजा भुगतान को लेकर एवं अन्य परिवादी अपनी अपनी फरियाद लेकर आए।

Digital Women Trust

जनता दरबार में आए सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके।
जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़