
No Relief from Intense Cold for a Few Days, Delhi-NCR and Several States Grapple with Dense Fog and Cold Wave
मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण ठंड का दौर जारी है। अभी अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और तेज ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। कोहरे और शीतलहर की चपेट में चल रहे कई राज्यों में ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। आज सुबह मध्य प्रदेश, यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी सुबह बादल छाए हुए हैं। बिहार के मौसम की अगर बात करें तो बिहार में सर्द पछुआ हवाओं के चलते शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक स्थिति में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। कश्मीर घाटी में रात का तापमान अधिकांश इलाकों में शून्य से नीचे रहा।
राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में यह जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है। खराब मौसम की वजह से ट्रेनों को विलंब से चलना जारी है। 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस और 15744 कोटा-पटना एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनें विलंब से चलीं। कोटा पटना करीब 11 घंटे जबकि गोरखधाम नौ घंटे की देरी से चली। दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं। 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। पूरे दिल्ली-एनसीआर में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। गुरुवार को शहर का पारा अचानक लुढ़का और 5 डिग्री पहुंच गया। तापमान गिरने से और शीतलहर चलने से लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा।
दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे साथ हुई है। कोहरे का कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) जीरो हो गई है। घर के बाहर निकलने पर लोगों को सीढ़ियां भी सही से नहीं दिख रही है। सड़कों पर गाड़ियों को रेंगते हुए देखा जा रहा है। कोहरे के कारण सभी गाड़ियां लाइट जलाकर धीमी गति में चल रही है। कई रास्ते कोहरे और ठंड के कारण सुनसान पड़े हुए हैं। इससे सबसे अधिक परेशानी ऑफिस जाने वाले लोगों को हो रही है। कोहरे के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क यातायात से लेकर हवाई यातायात भी प्रभावित है। जानकारी के लिए बता दें कि घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यूपी के सभी 75 जिलों में कोहरे छाया हुआ है। नोएडा में विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल 20 मीटर की दूरी से दिखाई नहीं दे रहा था। यहां कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पहुंचा।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में मौसम विभाग ने दो दिन कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही यहां कोहरे की मोटी चादर छाई हुई है। दृश्यता जीरो बनी हुई है और यातायात व्यवस्था प्रभावित है। कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियों को धीमी गति में रेंगते हुए देखा जा रहा है। सभी वाहन चालक लाइट जलाकर यात्रा कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो कल यानी शनिवार को भी प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। तापमान की बात करें तो आज गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 -19 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 11 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 11 जनवरी को बादलों की आवाजाही रहेगी और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली और गाजियाबाद में 12 जनवरी यानी रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। कोहरे के साथ इन शहरों में लोगों को बारिश की मार भी झेलनी होगी।
यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…
यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















