रवि, अप्रैल 12, 2026

नहीं रहे दिग्गज फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी, कई यादगार फिल्मों का किया निर्माण, बॉलीवुड कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

Renowned Filmmaker Pritish Nandy Passes Away, Creator of Iconic Films; Bollywood Pays Tribute
Renowned Filmmaker Pritish Nandy Passes Away, Creator of Iconic Films; Bollywood Pays Tribute

“Renowned Filmmaker Pritish Nandy Passes Away, Creator of Iconic Films; Bollywood Pays Tribute”

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर प्रीतीश नंदी नहीं रहे। मुंबई में बुधवार को हार्ट अटैक से प्रीतीश नंदी का निधन हो गया। वह 73 साल के थे। नंदी के निधन पर बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों ने शोक जताया है। प्रीतीश नंदी मीडिया और टेलीविजन पर्सनैलिटी, एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट, फिल्म निर्माता और टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट के क्रिएटर के रूप में लोकप्रिय थे। उन्हें 1977 में भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए पद्मश्री दिया गया ‌ । प्रीतीश नंदी फिल्ममेकर होने के साथ साथ एक कवि, पेंटर और पत्रकार भी थे। आज शाम को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रीतीश नंदी ने 1990 के दशक में दूरदर्शन पर ‘द प्रीतीश नंदी शो’ नाम के एक टॉक शो की मेजबानी की थी।

इस शो में उन्होंने मशहूर हस्तियों का इंटरव्यू लिया था। उन्होंने बतौर कवि और लेखक किताब गॉड्स एंड ओलाइव्स से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में अपने बैनर प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के तहत ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’, ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ जैसी कई फिल्में बनाई थीं। आखिरी बार बतौर निर्माता उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ और एंथोलॉजी सीरीज ‘मॉडर्न लव मुंबई’ को प्रोड्यूसर किया।
प्रीतीश नंदी का जन्म 15 जनवरी 1951 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। वह ‘द इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ के संपादक रहे और अपने निर्भीक विचारों के लिए मशहूर थे। उन्होंने फिल्म निर्माण में भी अपनी पहचान बनाई और हिंदी-अंग्रेजी की 24 फिल्में बनाईं। नंदी 1998 से 2004 के बीच महाराष्ट्र से राज्यसभा में शिवसेना के सांसद रहे। नंदी ने अंग्रेजी में कविताओं की 40 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं। उन्होंने कविताओं का बंगाली, उर्दू और पंजाबी से इंग्लिश में ट्रांसलेशन किया था।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं यह सुनकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं कि मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी का निधन हो गया है। वह एक अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और बहादुर अनोखे पत्रकार थे। मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में वह मेरे सपोर्ट सिस्टम और ताकत का बड़ा स्रोत थे। एक्टर ने आगे लिखा, ‘हम दोनों के बीच कई चीजें कॉमन थीं। वह अब तक मिले सबसे निडर इंसानों में से एक थे। हमेशा बड़े दिल और बड़े ख्वाब वाले इंसान थे। उनसे मैंने बहुत कुछ सीखा। हाल के दिनों में हमारी मुलाकातें कम हो गई थीं, लेकिन एक समय था जब हम अलग ही नहीं होते थे। मुझे वह पल कभी नहीं भूलता जब उन्होंने मुझे सरप्राइज देते हुए फिल्मफेयर और सबसे खास, द इलस्ट्रेटेड वीकली के कवर पर जगह दी। वह सही मायनों में ‘यारों का यार’ थे। अनिल कपूर ने लिखा, मेरे प्रिय मित्र प्रीतीश नंदी के निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं।

एक निडर संपादक, एक साहसी आत्मा और अपने वचन का पक्का आदमी, वह किसी और की तरह ईमानदारी का प्रतीक था। हसंल मेहता ने लिखा, दुखद, दुखद समाचार. मेरे सबसे निजी काम ने अपने सबसे महान संरक्षकों में से एक को खो दिया है। आपने बहुत अच्छा जीवन जिया मिस्टर नंदी। आपकी बहुत याद आएगी। करीना कपूर ने सुधीर मिश्रा की 2004 की फिल्म चमेली के सेट से एक फोटो रीपोस्ट किया है, जिसमें वह प्रीतिश के साथ दिख रही। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़कर और अनंत इमोजी बनाया। इसके अलावा सोफी चौधरी, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक जताया।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News