DW Samachar – Header
BREAKING

Tirupati Stampede: तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत, कई घायल, टिकट खरीदने के दौरान हुआ हादसा

“Stampede at Tirupati Balaji Temple Claims 6 Lives, Several Injured During Ticket Purchase Chaos” आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार रात विष्णु निवासम के करीब तिरुमाला श्रीवरी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के पास हुआ। जब टिकट बांटे … Read more

"Stampede at Tirupati Balaji Temple Claims 6 Lives, Several Injured During Ticket Purchase Chaos"
"Stampede at Tirupati Balaji Temple Claims 6 Lives, Several Injured During Ticket Purchase Chaos"

“Stampede at Tirupati Balaji Temple Claims 6 Lives, Several Injured During Ticket Purchase Chaos”

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुई भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा बुधवार रात विष्णु निवासम के करीब तिरुमाला श्रीवरी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के पास हुआ। जब टिकट बांटे जा रहे थे, तभी उन्हें खरीदने के लिए लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लगे। जिसके बाद भगदड़ मच गई है। दरअसल, काउंटर के पास 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कतार में खड़े थे। उसी वक्त श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने के लिए कहा गया। आगे जाने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई। भागने के दौरान लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। मौके पर चश्मदीद ने बताया कि भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने गेट खोला, तीर्थयात्री टोकन खरीदने के लिए दौड़ पड़े। पहले टोकन पाने की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी। मेरे परिवार के बीस सदस्यों में से छह घायल हो गए हैं।

Digital Women Trust

हम 11 बजे कतार में लगे थे। कतार में इंतजार करते समय हमें दूध और बिस्किट दिए गए। हालांकि, बड़ी संख्या में पुरुष तीर्थयात्री टोकन के लिए दौड़ पड़े। इससे कई महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के अधिकारियों के मुताबिक, तिरुपति के विष्णु निवासम के पास भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं।तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने बताया था कि 10 से 19 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी पर वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इसके लिए लोग टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे। वैकुंठ द्वार 10 जनवरी को खोला जाना था। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन कार्यालय द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हालात पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। वह पीड़ितों के परिवार से गुरुवार सुबह मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़