DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

दिल्ली के दो स्कूलों को फिर से मिली बम होने की धमकी, प्रधानाचार्य को किए गए थे मेल

"Bomb Threats Resurface for Two Schools in Delhi, Principals Received Emails"

“Bomb Threats Resurface for Two Schools in Delhi, Principals Received Emails”

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में बम रखे होने की झूठी सूचना मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक बार फिर से दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में स्थित टैगोर इंटरनेशनल व दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को फिर बम होने की धमकी मिली है।
इसके बाद छात्रों को उनके घर भेजकर स्कूलों को खाली करा दिया गया है।
इस मामले में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कुछ नहीं मिला है। दिल्ली फायर सर्विसेज ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के दो शैक्षणिक संस्थानों/स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही स्कूलों में पहले धमकी भरे मेल आए कि स्कूलों बम लगा दिया गया है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। डीपीसी स्कूल से 11.40 बजे दो अलग-अलग बम की धमकी वाली सूचनाएं मिली थीं।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News