DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नीतीश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा उपलब्धि : डॉo श्वेता विश्वास

Nitish Kumar’s biggest achievement is to make women self-reliant: Dr. Shweta Biswas

नारी शक्ति रथ के साथ जदयू प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार में महिलाओं को मान सम्मान मिला है I बिहार प्रदेश में महिलाओं में मौन क्रांति आयी हैl प्रदेश में महिलाएं आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनी हैl शनिवार को जद यू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार महिला आयोग के सदस्य श्वेता विश्वास के नेतृत्व में नारी शक्ति रथ के साथ महिला संपर्क यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय दौड़ा पर जहानाबाद के मोदगंज और विरुपुर केवली धोषि में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा के नेतृत्व में प्रदेश महिला टीम को जोरदार स्वागत किया गयाl कड़ोंना में महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने कहा कि महिला संपर्क यात्रा का उद्देश्य महिलाओं से संपर्क कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें अवगत कराना हैl मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 साल के शासनकाल में महिलाओं को मान सम्मान के साथ आत्मनिर्भर हुई है महिलाओ को पंचायती चुनाव मे 50 प्रतिशत आरक्षण, हर जिला मे महिला थाना, शिक्षक नियोजन मे 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी सेवा मे 35प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया lकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर स्वावलंबी हुई हैl जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में महिलाओं का विश्वास नीतीश कुमार के प्रति बढ़ा हैl सरकार भी महिलाओं को शक्ति करण को बढ़ावा दिया हैl जिसका परिणाम है कि बिहार की महिलाएं अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो चुकी हैl 2025 के चुनाव में महिलाओं के बल पर ही एनडीए 225 सीट जीतकर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाना हैl कार्यक्रम का अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा एवं संचालन प्रदेश महासचिव रिंकी मालाकार ने कियाl कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास,जदयू प्रदेश महासचिव राजू सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी,रिंकी मालाकार,खुशबू रानी, सरोज चंद्रवंशी,ममता शर्मा,पूजा शर्मा,प्रियंका कुमारी,अनामिका कुमारी, रुचि अरोड़ा, सविता कुमारी, रीना कुमारी, राखी कुमारी प्रियंका कुमारी शामिल थे ll

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News