
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 10 अपीलीय मामलों की सुनवाई की। इनमें से 01 मामले का निष्पादन किया गया, जो अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर के अवर निबंधक पदाधिकारी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने से संबंधित था। शेष 9 मामलों में से 3 अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर के थे, जो नली-गली विवाद, भू-लगान निर्धारण और जमाबंदी से संबंधित थे। इसके अलावा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत का 1 मामला बिजली चोरी से संबंधित था, प्रखंड विकास पदाधिकारी, घोसी का 1 मामला इंदिरा आवास योजना से संबंधित था, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर का 1 मामला नली गली विवाद से संबंधित था, और अंचल अधिकारी, मखदुमपुर का 1 मामला अतिक्रमण से संबंधित था। इन सभी 9 मामलों पर गहन समीक्षा के बाद, संबंधित लोक प्राधिकार को आवश्यक कार्रवाई करने और अगली तिथि पर विस्तृत जांच प्रतिवेदन के साथ निश्चित रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। सभी प्राधिकार एवं परिवादी आज सुनवाई में उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












