DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जाम और अतिक्रमण की समस्या के समाधान के लिए परिवहन, पुलिस, उत्पाद, खनन और नगर परिषद चलाएंगे संयुक्त ड्राइव: जिला पदाधिकारी

Transport, Police, Excise, Mining and Municipal Council will run a joint drive to solve the problem of jam and encroachment: District Officer

जहानाबाद जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क अतिक्रमण एवं जाम की समस्या, काको मोड पर गोलंबर की व्यवस्था, ग्रामीण स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति के गठन ,हिट एंड रन संबंधित मामलों ,स्पीड ब्रेकर ,गुड्स सेमरिटन को सम्मानित करने, क्षतिग्रस्त पथों की मरम्मती, सीट बेल्ट एवं हेलमेट आच्छादन,मोटरयान दुर्घटनाओं के कारण का गहन अध्ययन पर विचार विमर्श तथा ओवरलोडिंग पर चर्चा हुई एवं विभिन्न निर्देश जारी किए गए। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया गया कि परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, उत्पाद विभाग, खनन विभाग एवं नगर परिषद को संयुक्त रूप से ड्राइव चलाते हुए अतिक्रमण, जाम की समस्या, ओवर लोडिंग वाहन, बालू/ गीट्ट के वाहन, शराब के आयात-निर्यात एवं सेंवन करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी ऑटो रिक्शा चालक एवं यात्रियों से अपील किया गया है कि ऑटो रिक्शा अपने अपने निर्धारित स्थान पर निर्धारित रूट मार्ग पर ही चलाए तथा यात्रियों से भी अपील किया गया है कि वे ऑटो निर्धारित ऑटो स्टैंड से ही ले, अन्यथा जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के पात्र हो सकतें हैं।

  • राजा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास में बने गड्ढे के कारण जाम की समस्या से जिला वासियों को लगातार दो-चार होना पड़ता है। कार्यपालक अभियंता, N.H.110 के स्तर से अवगत कराया गया है कि रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए चयनित एजेंसी के द्वारा DPR तैयार किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी के द्वारा पूर्व में दिए गए निदेशो के आलोक में ,नगर परिषद, जहानाबाद के द्वारा राजा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास में जल जमाव की समस्या को दूर करने के लिए पंप/ सक्शन मशीन लगाकर सुबह-शाम आवश्यकता अनुसार पानी की निकासी कराई जा रही है । साथ ही अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी अध्यारोपित किया जा रहा है।
  • काको मोड पर गोलंबर की व्यवस्था के संबंध में, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग जहानाबाद के द्वारा अवगत कराया गया कि काको मोड पर अतिक्रमण ,पोल शिफ्टिंग एवं वन विभाग से क्लीयरेंस मिलने के उपरांत गोलंबर का निर्माण कर दिया जाएगा। विदित हो की, अंचलाधिकारी, जहानाबाद के द्वारा पथ भूमि को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।
  • हिट एंड रन से संबंधित मामलों की भी बैठक में समीक्षा की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की अभी तक हिट एंड रन संबंधी लंबित 97 मामलों को जांच करते हुए 88 को भुगतान हेतु जीआईसी को ससमय भेजे।
  • जिला सड़क सुरक्षा समिति की पूर्व आहुत बैठक में ,स्पीड ब्रेकर के संबंध में निर्देश दिया गया था कि NH 110, जहानाबाद नालंदा मार्ग में ,आबादी वाले स्थान पर ग्रामीणों के द्वारा जो अनाधिकृत रूप से स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं ,उसे हटाया जाए। उसके संबंध में कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, गया के द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि जहानाबाद नालंदा मार्ग में आबादी वाले स्थान पर ग्रामीणों द्वारा अनाधिकृत रूप से बनाए गए स्पीड ब्रेकरो को हटा दिया गया है।
  • गुड सेमेरिटन के माध्यम से, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत किया जा रहा है, जिनके द्वारा सड़क दुर्घटना के पश्चात घायलों को इलाज हेतु अस्पताल लाया जा रहा है या फिर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है एवं थानों /अस्पतालो को संपर्क कर घायलों को तत्काल लाभ के लिए प्रयास किया जा रहा है। जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि गुड सेमेरिटन को पुरस्कृत करने हेतु एक अप्रेजल कमेटी का भी गठन किया जा चुका है। बैठक में कार्यपालक अभियंता, एन.एच.83 को निर्देश दिया गया कि सभी स्थानों पर साइनेज लगाया जाए जिससे यात्रियों को सहायता हो सके।
  • टेंपो स्टैंड की व्यवस्था के बारे में कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद , जहानाबाद के द्वारा अवगत कराया गया कि जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत अस्थाई टेंपो स्टैंड के लिए बैरिकेडिंग, ट्रॉली एवम रस्सी की सहायता से चिन्हित सभी स्थलों यथा रेलवे स्टेशन से उत्तर रेलवे कॉलोनी, उंटा सब्जी मंडी के पास, महावीर मंदिर के पहले ,अरवल मोड़ के पूरब,अरवल मोड़ ,यातायात पिकेट के पास ,अस्पताल मोड , बत्तीस भंवरिया ,अंबेडकर चौक, बस स्टैंड काको मोड जैसे कुल ,13 स्थानो पर अस्थाई रूप से टेंपो स्टैंड की व्यवस्था की जा रही है।
  • साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिया गया कि सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन के लिए 10 जनवरी तक स्थल की सूची उपलब्ध करायें तथा माह जनवरी के अंत तक लगाने का भी निर्देश दिया गया।
  • चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट न बांधना एवं दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का उपयोग न करना ,यातायात नियमों का उल्लंघन है ।बताते चले के विगत माह में, जिला पुलिस के द्वारा सीट बेल्ट एवं हेलमेट के विरुद्ध ,विभिन्न वाहन चालको को सम्मन जारी किए गए हैं ।
  • मोटरयान दुर्घटनाओं में ,व्यक्ति की जान जाने या फिर गंभीर रूप से घायल होने का खतरा बना रहता है। इसके निराकरण के लिए ऐसे स्थल जहां बार-बार दुर्घटना हो रही है या किसी कारण से दुर्घटना की संभावना है, का निरीक्षण कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपाय पर किए जा सके, इस संबंध में परिवहन विभाग के द्वारा जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत 10 ब्लैक स्पॉट/ ग्रे स्पॉट चिन्हित कर विभाग को भेजा गया था, जिसे अनुमोदित कर दिया गया है। साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों का सर्वे कर ब्लैक स्पॉट/ ग्रे स्पॉट चिन्हित कर भेजने का निर्देश भी, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक के साथ सभी संबंधित थाना अध्यक्षों को दिया गया है ।
  • ओवरलोडिंग की समस्या के कारण सड़कों की क्षति एवं वाहन दुर्घटना की बढ़ती संख्या में कमी लाने के लिए जिला परिवहन टीम के द्वारा ओवरलोडिंग के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
    जिला पदाधिकारी के द्वारा यातायात नियमों के संबंध में लगातार अभियान चलाए जाते रहने एवं यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर निरंतर कार्रवाई करते रहने का निर्देश दिया गया है।
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News