
Delhi: Kejriwal Promises ₹18,000 Salary for Priests and Granthis if Elected
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी दिल्ली वासियों को एक से एक तोहफे दे रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथि सम्मान योजना का एलान किया है।
अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि, ‘आज मैं जो योजना का ऐलान करने जा रहा हूं उस योजना का नाम पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है। इसके तहत मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशी देने का प्रावधान है। उन्हें लगभग 18,000 रुपये प्रति माह सम्मान राशी दिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं कल कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन करूंगा। मैं बीजेपी से अनुरोध करता हूं कि पुजारियों और ग्रंथियों के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को रोकने की कोशिश ना करें। बीजेपी ने इस योजना को रोकने की कोशिश की तो उन्हें पाप लगेगा।
बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में महिला सम्मान योजना, संजीवनी योजना, डॉ आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना जैसी कई योजनाओं का ऐलान कर चुकी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












