मंगल, अप्रैल 14, 2026

मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने गुरुग्राम में की आत्महत्या , लाखों दिलों पर करती थीं राज..

**Famous Radio Jockey Simran Singh Commits Suicide in Gurugram, Once Ruled Millions of Hearts**
**Famous Radio Jockey Simran Singh Commits Suicide in Gurugram, Once Ruled Millions of Hearts**
**Famous Radio Jockey Simran Singh Commits Suicide in Gurugram, Once Ruled Millions of Hearts**

जम्मू कश्मीर की दिल की धड़कन कहीं जाने वाली रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने हरियाणा के गुरुग्राम के एक अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली। फ्रीलांसर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने कथित तौर पर सेक्टर 47 इलाके में स्थित अपने किराए के घर में रहती थीं जहां उन्होंने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार देर रात उनका शव उनके कमरे में लटका हुआ पाया गया । हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सिमरन मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम के सेक्टर-47 में किराए की कोठी में अपने कुछ साथियों के साथ रह रही थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीया आरजे सिमरन सिंह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 की कोठी नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं। बुधवार रात वह अपने कमरे में मृत पाई गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरजे सिमरन सिंह के एक दोस्त से सूचना मिली, जो उसी घर में रहता था।

परिजनों ने बताई वजह

उन्होंने पुलिस को बताया कि सिमरन ने खुद को अंदर बंद कर लिया है और दरवाजा नहीं खोल रही है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह उसके कमरे का दरवाजा खोला। सामने सिमरन का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उसके परिवार को सूचित किया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों का कहना था कि पिछले कुछ समय से वह किसी बात को लेकर परेशान थी।

6.82 लाख हैं इंस्टा फॉलोअर्स

सिमरन सिंह के सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6.82 लाख फॉलोअर्स हैं। उसे ‘जम्मू की धड़कन’ के नाम से भी जाना जाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि सिमरन ने विगत 13 दिसंबर को आखिरी बार एक रील पोस्ट की थी। मौत से 13 दिन पहले की आखिरी पोस्ट में उसने समुद्र तट पर डांस करते हुए वीडियो डाला था। इसमें लिखा था- ‘अंतहीन खिलखिलाहट और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर बस एक लड़की।’ सिमरन अपने फैंस के साथ ऐसे फनी रील्स साझा करती थीं, जो उनके फैंस को खुश कर देती थी।

छोड़ चुकी थीं नौकरी

बता दें कि सिमरन रेडियो चैनल में एक आरजे थी। हालांकि, उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी थी और अब वो फ्रीलांसिंग कर रहीं थीं। सिमरन का एक यूट्यूब चैनल भी है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकप्रिय रेडियो जॉकी की दुखद और असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News