DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद वाणावर महोत्सव की भावना को अपने जीवन में उतारें और अपनी संस्कृति परम्परा को संरक्षित एवं सम्मानित करें

Bring the spirit of Jehanabad Vanavar Mahotsav into your life and preserve and honor your cultural tradition.

जहानाबाद पर्यटन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आज वाणावर महोत्सव, 2024 का भव्य आयोजन बराबर पहाड़ी के तलहटी में (पाताल गंगा), मखदुमपुर, जहानाबाद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडेय,माननीय विधायक, जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र  कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सूदय यादव, माननीय विधायक, मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र  सतीश कुमार ,माननीय अध्यक्षा, जिला परिषद, जहानाबाद  रानी कुमारी , उप विकास आयुक्त  धनंजय कुमार, अपर समाहर्ता  ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच  विनय कुमार सिंह, तथा अध्यक्षा, नगर पंचायत , मखदुमपुर  मीना देवी को पौधा, वाणावर गुफा का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। साथ आगत अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। वाणावर महोत्सव, 2024 के अवसर पर पार्श्व गायिका भव्या पंडित, बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक जोली मुखर्जी, हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी तथा स्थानीय कलाकारों यथा- लोक गायिका सुश्री वैष्णवी कुमारी , लोक गायक श्री हरिशंकर प्रसाद सिंह, स्पर्श कार्यक्रम के तहत दिव्यांग विद्यार्थी सूरज कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आगत अतिथियों द्वारा बराबर पहाड़ी और इसके आस पास के क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में और विकसित करने के लिए अपने विचार रखे गए तथा जिला प्रशासन को पर्यटकीय क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए अग्रेतर कार्रवाई करने हेतु अपील किया गया। कार्यक्रम में शामिल कलाकारों को भी मनमोहक प्रस्तुति के लिए जिला पदाधिकारी, माननीय विधायक मखदुमपुर ,उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता विभागीय जांच सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही वाणावर महोत्सव के अवसर पर शिक्षा कार्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सपना कुमारी (+2 उच्च विद्यालय, सरता) द्वितीय स्थान,मंटू कुमार ( एस.बी.एम.पी. +2 विद्यालय, मान्दिल) तृतीय स्थान टुन्नु शर्मा (राज्य संपोषित इंटर विद्यालय जहानाबाद) ने प्राप्त किया। उसी प्रकार आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रथम स्थान श्रुति कुमारी ( एस.बी.एम.पी. +2 विद्यालय, मान्दिल) द्वितीय स्थान नंदनी कुमारी ( मुरलीधर इंटर विद्यालय, जहानाबाद) तथा तृतीय स्थान गुड़िया कुमारी ( +2 उच्च विद्यालय, सरता) ने प्राप्त किया। स्थानीय खेल खिलौना के प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीतम कुमार(एस.बी.एम.पी. +2 विद्यालय, मान्दिल) द्वितीय स्थान सरिता कुमारी ( + 2विद्यालय माँचिल) तृतीय स्थान ज्योति कुमारी ( मुरलीधर इंटर विद्यालय,जहानाबाद) ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के उपरांत उप विकास आयुक्त द्वारा आगत अतिथियों, कालाकारो एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों यथा अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला पर्यटन शाखा, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मखदुमपुर, अंचल अधिकारी, मखदुमपुर, उद्घोषिका श्रीमती रूपम सहित वाणावर महोत्सव में लगे समस्त पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News