DW Samachar – Header
BREAKING

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
former prime minister of india and renowned econom2199351813961062718.
Former Prime Minister of India and renowned economist Dr Manmohan Singh passed away

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

Digital Women Trust
Former Prime Minister of India and renowned economist Dr Manmohan Singh passed away

जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।

दो बार रहे देश के प्रधानमंत्री:

मालूम हो कि मनमोहन सिंह देश के दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे। इनकी गिनती भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़