DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महर्षि विद्या पीठ में मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

Tulsi worship day celebrated in Maharishi Vidya Peeth

जहानाबाद  स्थानीय उतरी गांधी मैदान में स्थित महर्षि विद्या पीठ में विद्यालय के बच्चों के बीच 25 दिसम्बर से एक दिन पूर्व तुलसी पूजन दिवस मनाया गया एवं तुलसी पूजन दिवस के महत्व और तुलसी के पौधे के गुणों से बच्चों को अवगत कराया गया। इस आयोजन के द्वारा तुलसी पूजा के साथ भारतीय संस्कृति की महत्ता बताई गई। दरअसल सनातन धर्म में तुलसी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना गया है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी के पौधे को जल चढ़ाकर और प्रार्थना करके करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि हिंदू धर्म मे तुलसी माता का महत्व बहुत ज्यादा है। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है। तुलसी 24 घण्टे आक्सीजन देती है एवं औषधियों में सर्वश्रेष्ठ है। तुलसी के दर्शन, स्पर्श एवं पूजन से पाप नष्ट हो जाते है। हिन्दू धर्मग्रंथों में तुलसी को सर्वरोग हरिणी एवं मोक्षदायिनी माना गया है। जिसके घर तुलसी पूजन होती है वो घर सुख शांति और धन धान्य से परिपूर्ण होता है। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि तुलसी का प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है। सभी को नियमित तुलसी की पूजा करनी चाहिए। स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद में तुलसी के अनेक गुण के बारे में बताया गया हैं। बच्चों ने तुलसी माता की परिक्रमा भी की एवं विद्यालय के लड़को और लड़कियों को तुलसी पूजन की विधि से अवगत कराया गया। इस दौरान तुलसी पूजन में विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, रीमा कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी, शिक्षक हिमांशू राज सहित विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News