
शीतकालीन सत्र में अभी तक विपक्ष नेता काले कपड़े पहनकर, तख्ती बैनर लेकर केंद्र सरकार का विरोध कर रहे थे। आज कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने एनडीए सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया है। शीतकालीन सत्र का आज 12वां दिन है। आज भी सदन में विपक्ष का हंगामा जारी है। राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर हंगामा हुआ। विपक्ष का आरोप है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन निष्पक्षता और लोकतांत्रिक आदर्शों के अनुरूप नहीं किया। उनका कहना है कि धनखड़ के काम करने के तरीके सत्ताधारी दल के प्रति झुकाव दिखाती है। विपक्ष इस प्रस्ताव के जरिए धनखड़ की भूमिका पर सवाल उठाकर सरकार की कार्यशैली को भी निशाना बना रहा है।


विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के कई घटक दलों के सांसदों ने अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर बुधवार को संसद परिसर में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया और सत्तापक्ष के सदस्यों को तिरंगा एवं गुलाब का फूल भेंट किया। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विरोध जताने के लिए संसद परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया। जैसे ही राजनाथ सिंह संसद में एंट्री करने के लिए अपनी कार से उतरे, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनके पास पहुंचे और उन्हें गुलाब का फूल और तिरंगा भेंट किया। मंगलवार को विपक्षी गंठबंधन इंडिया ब्लॉक दलों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए राज्यसभा में प्रस्ताव लाने के लिए एक नोटिस प्रस्तुत किया।
उन्होंने उच्च सदन के अध्यक्ष के रूप में उन पर पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाया। कांग्रेस और तमाम विपक्षी दल प्रदर्शन के समय अपने साथ एक काला बैग लेकर आए थे, जिसमें लिखा था मोदी-अडाणी भाई-भाई। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि 72 साल बाद किसान का बेटा उपराष्ट्रपति बना। ऐसा सभापति मिलना मुश्किल है। विपक्ष ने सदन की गरिमा गिराई है। जॉर्ज सोरोस और कांग्रेस के बीच रिश्ता क्या है, उन्हें ये बताया चाहिए। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। दोनों सदनों में कई मुद्दों पर लगातार हंगामे देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस ने अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग की, वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के अरबपति परोपकारी जॉर्ज सोरोस से संबंध हैं, उन्होंने सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन के साथ संबंध होने का दावा किया, जिसने कथित तौर पर कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया था।
Congress MPs Adopt Unique Protest Method in Parliament Complex, Present Rose and Tricolour to NDA Leaders
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















